टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते और ज्यादा फायदे वाले रिचार्ज प्लान को लेकर मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. अगर आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते लेकिन भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स चाहते हैं तो Airtel और Jio के करीब-करीब समान कीमत वाले प्लान आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं. खास बात ये है कि दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है लेकिन इनके डेटा बेनिफिट में बड़ा फर्क देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि किसमें यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं.

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

Airtel का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 4GB डेटा दिया जाता है.

इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी की भी सुविधा मिल जाती है. बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Jio का 450 रुपये वाला प्लान

दूसरी तरफ Jio के 450 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही डेली 2जीबी डेटा मिलता है. इसका मतलब साफ है कि एयरटेल महज 1 रुपये के अंतर में आपको डबल इंटरनेट डेटा उपलब्ध करा रहा है. जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिलती है. लेकिन वैलिडिटी के मामले में जियो एयरटेल से आगे निकल गया है. जहां एयरटेल 449 रुपये में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है. वहीं, जियो यूजर्स से 1 रुपये ज्यादा लेकर उन्हें 36 दिन की वैलिडिटी दे रहा है.

किसके लिए कौन सा प्लान बेहतर?

आपको बता दें कि ये पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहिए है और आप रोजाना कई GB डेटा इस्तेमाल करते हैं तो Airtel का ₹449 प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. लेकिन वहीं अगर आप पहले से Jio नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके इलाके में Jio की कनेक्टिविटी बेहतर है तो आपके लिए 450 रुपये वाला पैक एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके अलावा जियो के प्लान में यूजर्स को ज्यादा वैलिडिटी भी मिल जाती है. इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930