WhatsApp Chat Preview Feature : WhatsApp पर कई बार यूजर्स बिना किसी चैट को खोले ही यह जानना चाहते हैं कि उसमें कौन-से नए मैसेज आए हैं. खासकर जब कोई व्यक्ति सामने वाले को मैसेज पढ़ने का पता नहीं चलने देना चाहता है. Android पर फिलहाल इस तरह मैसेज देखने का कोई आसान ऑप्शन नहीं है, लेकिन अब WhatsApp इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स चैट खोले बिना ही उसमें आए नए मैसेज पढ़ पाएंगे और बातचीत का हाल जान सकेंगे. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp पर आ रहा नया फीचर क्या है. 

WhatsApp पर आ रहा नया फीचर क्या है?
 
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने Android ऐप के लिए Contextual Chat Preview फीचर तैयार कर रहा है. इसके आने के बाद यूजर्स को किसी बातचीत का प्रीव्यू देखने के लिए चैट लिस्ट में उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप पर कुछ देर तक टैप करके रखना होगा. लॉन्ग प्रेस करते ही एक नया मेन्यू सामने आएगा, जिसके ऊपरी हिस्से में उस चैट का प्रीव्यू दिखाई देगा. इस प्रीव्यू विंडो में बातचीत के मैसेज नजर आएंगे. यूजर्स इसमें स्क्रॉल करके पुराने मैसेज भी देख सकेंगे. इस तरह पूरी चैट खोले बिना ही यह पता लगाया जा सकेगा कि हाल में क्या बातचीत हुई है.

मैसेज पढ़ने पर नहीं बनेगा रीड रिसीट

इस फीचर की एक खास बात रीड रिसीट से जुड़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीव्यू विंडो में मैसेज देखने पर सामने वाले को मैसेज पढ़े जाने का संकेत नहीं मिलेगा. चैट को सामान्य तरीके से ओपन करने तक मैसेज रीड मार्क नहीं होंगे.

iPhone यूजर्स को पहले से मिलती है सुविधा

WhatsApp के iOS ऐप पर इसी तरह का चैट प्रीव्यू फीचर पहले से मौजूद है. अब कंपनी Android यूजर्स के लिए भी इसे लाने की तैयारी कर रही है, हालांकि Android पर आने वाला प्रीव्यू स्क्रॉल करने की सुविधा के साथ मिल सकता है फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे में Android यूजर्स को इसके आधिकारिक रोलआउट का इंतजार करना होगा.

प्रीव्यू के साथ मिलेंगे कई दूसरे ऑप्शन 

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp इस नए मेन्यू में सिर्फ मैसेज देखने की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि कई जरूरी कंट्रोल भी शामिल करेगा. इसमें चैट को मार्क ऐज रीड करने, पिन करने, आर्काइव करने, सेलेक्ट करने और डिलीट करने जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. इसके अलावा More Options सेक्शन में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जा सकती हैं. यहां से यूजर्स चैट लॉक कर सकेंगे, किसी लिस्ट में बातचीत जोड़ सकेंगे, चैट की जानकारी देख सकेंगे और होम स्क्रीन पर उसका शॉर्टकट भी बना सकेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30