अजनाला: अजनाला से सटे सीमावर्ती गांव जगदेव खुर्द में रेत की कथित अवैध माइनिंग को लेकर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब दो पक्षों के बीच हुई बहस ने गोलीबारी का रूप ले लिया। इस घटना में आम आदमी पार्टी से संबंधित सरपंच के बेटे करनबीर सिंह गिल और कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, गांव साहोवाल में हो रही रेत की कथित अवैध माइनिंग से जुड़े टिप्परों के जगदेव खुर्द से गुजरने को लेकर बीती रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मौजूदा ‘आप’ नेता करनबीर सिंह गिल ने कथित तौर पर अवैध माइनिंग रोकने के लिए इन टिप्परों को गांव से गुजरने से रोका था। इसी बात को लेकर तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गोलियां चल गईं।

इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा की जांघ और ‘आप’ नेता करनबीर सिंह गिल की टांग में गोली लगी। दोनों घायल नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और मामला अब पुलिस जांच के घेरे में है। थाना अजनाला के प्रभारी अजयपाल सिंह बाठ ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930