रायपुर –  रायपुर में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर रात नया रायपुर से कार क्रमांक CG 04 NW 7718 सवार चार लोग शहर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मंदिर हसौद के छेरीखेड़ी के पास ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचा गया। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान एक महिला की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने मृतिका की पहचान शिवानी ठाकुर के रूप में की है।

वहीं, इस हादसे में अनंत, प्रखर और सेजल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930