Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा गया है।

आठ साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भटियात में थकोली नामक गांव का है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय रूबी, पत्नी पवन कुमार, निवासी  थकोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के भ्योरा गांव की रहने वाली रूबी का विवाह करीब आठ साल पहले पवन कुमार के साथ हुआ था और उसने दो बच्चे भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पवन और उसके परिवार ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। रोज-रोज के इस क्लेश और प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना के तुरंत बाद ससुराल के लोग महिला को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। अपने बयानों में पीड़िता ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  मायके पक्ष का कहना है कि रूबी को उसके पति और उसके ससुराल द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930