रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की मेजबानी में आयोजित 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (AIESCB) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार की चैंपियन तमिलनाडु की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पहली बार टूर्नामेंट में पहुंची असम की टीम को भी छत्तीसगढ़ ने 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। असम की टीम उपविजेता रही, जबकि तमिलनाडु ने तीसरा और कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से रजनीश ओबेराय, अनुराग शर्मा और समीर तिवारी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम में अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट और सागर पिंपलापुरे भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट भी निर्धारित हुए। एकल में छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय, CESC के गौतम सिन्हा, KPTCL के मंजुनाथम टी.सी. तथा असम के अनुपम तमुली सेमीफाइनल में पहुंचे। युगल वर्ग में आंध्र प्रदेश के ए. आदिनारायण एवं एम. वी.वी. रामकृष्ण, KPTCL के संजीव जी. एवं मंजुनाथम एस., छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय एवं अनुराग शर्मा तथा असम के अनुपम तमुली एवं अनिमेष सैकिया सेमीफाइनलिस्ट रहे। एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 8 सितंबर को खेले जाएंगे।

केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एवं कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस. चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की विद्युत कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया। 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के प्रबंध निदेशकगण श्री एस.के. कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीम सिंह कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930