15 Times Hanuman Ansh Created Box Office History: दर्शकों के अटूट प्यार और माउथ-पब्लिसिटी के दम पर ‘हनुमान अंश’ ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. गिने-चुने स्क्रीन्स से शुरू हुआ यह सफर देशभर के हजारों शोज तक पहुंच चुका है. क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म कितने रिकॉर्ड बना चुकी है. आइए जानते हैं इस लो-बजट मास्टरपीस के वो 15 धमाकेदार और ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, जिन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्म की कल्पना करना भी मुश्किल है, जो पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए और कुछ ही हफ्तों बाद 100 करोड़ क्लब में पहुंचकर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने लगे. लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने यही कर दिखाया है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार पकड़ी, मगर दर्शकों की जुबान पर चढ़ते ही इसकी कमाई ने ऐसा पलटा मारा कि पांचवें हफ्ते में भी थिएटर हाउसफुल होने लगे. फिल्म ने चौथे और पांचवें हफ्ते में ऐसे आंकड़े छुए, जो बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों के लिए भी आसान नहीं होते. पांचवें रविवार को 22.75 करोड़ की कमाई से लेकर 31वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री तक, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. आइए जानते हैं इसके 15 सबसे धमाकेदार रिकॉर्ड्स.
रु10 लाख की ओपनिंग के बाद ब्लॉकबस्टर बनने का करिश्मा- बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले दिन महज 10 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ. हालांकि, दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी के दम पर यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में सफल रही.
हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा पांचवां सोमवार- फिल्म ने अपनी रिलीज के 32वें दिन (पांचवें सोमवार) को करीब 9.5 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा पांचवां सोमवार साबित हुआ.
इतिहास का सबसे बड़ा पांचवां सप्ताह- अविश्वसनीय रफ्तार से कमाई करते हुए ‘हनुमान अंश’ ने अपने पांचवें हफ्ते में कुल 51 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पांचवें हफ्ते की सबसे बड़ी कमाई है.
पांचवें वीकेंड का ऑल टाइम रिकॉर्ड- फिल्म का पांचवां फ्राइडे-टू-संडे वीकेंड कलेक्शन 49.25 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया, जो हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा पांचवां वीकेंड बन गया.
पांचवें रविवार को ऑल-टाइम हाई कमाई- फिल्म ने अपने 31वें दिन (पांचवें रविवार) 22.75 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया. यह न केवल पांचवें रविवार का रिकॉर्ड था, बल्कि पूरी थियेट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म का एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन भी था.
पैन-इंडिया रिलीज में सबसे बड़ा पांचवां शुक्रवार- ‘हनुमान अंश’ का 10 करोड़ रुपये का पांचवां शुक्रवार न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि भारत में मल्टी-लैंग्वेज में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा पांचवां शुक्रवार साबित हुआ.
1 करोड़ रुपये से कम ओपनिंग से 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री- यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बनी, जिसने 1 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग लेने के बावजूद 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार किया.
दूसरा सबसे बड़ा चौथा हफ्ता- फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन किया, जो हिंदी सिनेमा का दूसरा सबसे बड़ा चौथा हफ्ता रहा.
28वें दिन की दूसरी सबसे बड़ी कमाई- रिलीज के 28वें दिन 11 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर फिल्म ने बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी 28वें दिन की कमाई दर्ज की.
26वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार- शुरुआती दो हफ्तों में कुल मिलाकर सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार किया, जो अपनी तरह का अनोखा रिकॉर्ड है.
दूसरा सबसे बड़ा चौथा मंगलवार- 26वें दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो बॉलीवुड इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चौथा मंगलवार रहा. फाइल फोटो
दूसरा सबसे बड़ा चौथा सोमवार- 25वें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके फिल्म ने बॉलीवुड में चौथे सोमवार की कमाई के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया.
24वें दिन बनाया उस समय का सबसे बड़ा सिंगल-डे रिकॉर्ड-
रिलीज के 24वें दिन (चौथे रविवार) को 12.75 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ने अपनी पूरी रन का उस समय का सबसे बड़ा सिंगल-डे रिकॉर्ड दर्ज किया.
गिने-चुने शो से हजारों शो तक का सफर- फिल्म की शुरुआत बेहद कम थिएटर्स और सीमित शोज़ से हुई थी, लेकिन जबरदस्त जनसमर्थन के चलते इसे देशभर में हजारों शोज में तब्दील किया गया.



















