गुरुग्राम(योगेश कुमार) :  गुरुग्राम के थाना सेक्टर-14 क्षेत्र में आचार्य पुरी कॉलोनी में पैसों के विवाद ने अचानक खूनी मोड़ ले लिया।  आचार्य पूरी के कौशिक हाउस में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक युवक के सिर में गोली लग गई। घायल की पहचान रेंटल प्रॉपर्टी कारोबारी हेमंत कौशिक के रूप में हुई है, जिसे अत्यंत गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कौशिक का उनके करीबी दोस्त अमरजीत ग्रेवाल (मूल निवासी भिवानी) से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अमरजीत  सेना से रिटायर हुआ था और फिलहाल गुरुग्राम में फाइनेंस व पीजी (PG) चलाने का कारोबार करता है। दोनों दोस्तों के बीच लंबे समय से पैसों का हिसाब-किताब चल रहा था।

  
गुरुग्राम के आचार्य पूरी स्थित मकान में जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो बात कहासुनी से बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंच गई। बहस इतनी उग्र हो गई कि आपा खो चुके पूर्व फौजी अमरजीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और हेमंत के सिर में सीधे गोली दाग दी। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई और हेमंत लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हेमंत को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गोली लगने के कारण हेमंत की हालत बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

 ​सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-14 पुलिस  मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व फौजी के खिलाफ जानलेवा हमला करने  और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930