छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (रा.प्र.से.) के तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से लागू की गई है।

जारी नवीन पदस्थापना सूची :

  • मनीष मिश्रा (रा.प्र.से.), उप सचिव: पूर्व में सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में पदस्थ, इन्हें अब स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • भागवत जायसवाल (रा.प्र.से.), उप सचिव: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से स्थानांतरित कर इन्हें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है।
  • गुड्डु लाल जगत (रा.प्र.से.), उप सचिव: श्रम विभाग में कार्यरत, इन्हें अब आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में नवीन पदस्थापना दी गई है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930