हम रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों का आसान समाधान जानते हैं. आज बात करेंगे कपड़ों पर लगने वाले तेल, चाय और कॉफी के दाग की.
खाते-पीते समय कपड़ों पर दाग लग जाना आम है, लेकिन समय रहते सही तरीके से साफ किया जाए तो इसे हटाना आसान हो सकता है. American Cleaning Institute के अनुसार, दाग को जितनी जल्दी ट्रीट किया जाए, उसे हटाने की संभावना उतनी बेहतर रहती है.
तेल का दाग लगे तो सबसे पहले क्या करें?
अगर सब्जी या खाने का तेल कपड़े पर गिर गया है, तो सबसे पहले साफ कपड़े या पेपर टॉवल से अतिरिक्त तेल को हल्के हाथ से सोख लें. दाग को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे तेल कपड़े के दूसरे हिस्से में फैल सकता है.
इसके बाद दाग वाली जगह पर थोड़ा लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या प्री-वॉश स्टेन रिमूवर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं. ACI के अनुसार ग्रीस और ऑयल के हल्के दाग के लिए लिक्विड डिटर्जेंट या प्री-वॉश स्टेन रिमूवर से पहले ट्रीटमेंट करना उपयोगी हो सकता है. इसके बाद कपड़े को उसके केयर लेबल के अनुसार धोएं.
चाय का दाग लगे तो ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
चाय का कप हाथ से छूट गया और कपड़े पर दाग पड़ गया. ऐसे में दाग वाली जगह को ठंडे पानी से स्पंज या सोखें. इसके बाद लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर से उस जगह को प्री-ट्रीट करके कपड़ा धोया जा सकता है. American Cleaning Institute चाय और कॉफी जैसे दागों के लिए ठंडे पानी से स्पंज या भिगोने के बाद प्री ट्रीटमेंट और फिर सामान्य लॉन्ड्री की सलाह देता है.
दाग को जोर से रगड़ने की गलती न करें
दाग देखकर तुरंत उसे ब्रश या हाथ से रगड़ना आसान लगता है, लेकिन ऐसा करना हमेशा सही (How to Remove Stain from Clothes) नहीं होता. ACI के अनुसार दाग को रगड़ने के बजाय स्पंज करना बेहतर है, क्योंकि ज्यादा रगड़ने से दाग फैल सकता है और कपड़े के रेशे भी प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए दाग पर पहले टिश्यू या साफ कपड़ा रखकर अतिरिक्त तरल सोखें और फिर चुने हुए स्टेन ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करें.
कपड़ा सुखाने से पहले दाग जरूर चेक करें
- कपड़ा धोने के बाद अगर दाग पूरी तरह नहीं गया है, तो उसे तुरंत ड्रायर या तेज गर्मी में सुखाने से बचें.
- पहले दाग को दोबारा ट्रीट करके धोना बेहतर है.
- ACI के मुताबिक दाग पूरी तरह हटने से पहले कपड़े को ड्रायर में डालने से दाग सेट हो सकता है और बाद में उसे हटाना मुश्किल हो सकता है.
हर कपड़े पर एक ही तरीका न आजमाएं
रेशमी, ऊनी, नाजुक या ऐसे कपड़े जिन पर केवल dry-clean लिखा है, उन पर घरेलू प्रयोग करने से पहले कपड़े का care label जरूर देखें. किसी भी नए स्टेन रिमूवर को इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छिपे हुए हिस्से पर colorfastness टेस्ट करना भी बेहतर है.



















