जमुई। Jamui Police Encounter: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों के एनकाउंटर की सूचना है।

पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने और दूसरे आरोपी का पैर टूटने की जानकारी सामने आ रही है।

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया है। आरोपियों को अस्पताल ले जाए जाने का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने छेड़ा अभियान

बता दें कि बीते दिनों हुई छेड़खानी की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ा है।

आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर चलाए गए सघन छापामारी की गई। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कथित तौर पर मुठभेड़ (एनकाउंटर) होने की सूचना सामने आई है।

पुलिस दे रही थी दबिश

सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है।

बताया जाता है कि पुलिस टीम जब दबिश दे रही थी, तभी अपराधियों से आमना-सामना हो गया। इस दौरान हुई कार्रवाई में मुख्य रूप से नंदन यादव नामक आरोपित के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है।

वहीं, उसके साथी हरेराम यादव का पैर टूटने की जानकारी मिली है। हालांकि, मुठभेड़ की इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  • मुठभेड़ स्थल: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ कुंदर बराज के समीप हुई, जहां पुलिस टीम नंदन को दबोचने पहुंची थी।
  • आरोपितों की पहचान व स्थिति: मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों बालिग हैं। दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं।
  • पुलिस कार्रवाई: पुलिस पर हमला कर भागने के दौरान जवाबी गोलीबारी में नंदन के पैर में गोली लगी, जबकि भागते समय हरेराम का पैर टूट गया।
  • गिरफ्तारी का आंकड़ा: मामले में अब तक 6 आरोपित दबोचे जा चुके हैं (तीन सोमवार को, एक मंगलवार सुबह)। एसआईटी शेष 1 आरोपितों की तलाश में जुटी है।
  • इलाज व सुरक्षा: दोनों घायलों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है।

गौरतलब है कि मड़वा पहाड़ के पास मनचलों के एक झुंड ने स्‍कूटी से जा रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोककर अमर्यादित आचरण और मारपीट की थी। इसके बाद आरोपितों ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930