नई दिल्ली: Hanuman Ansh 51 Days Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में 51 दिन बीत चुके हैं. हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि फिल्म ने 10 लाख की कमाई से अपनी रफ्तार शुरू की थी और अब फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में हासिल कर चुकी है और लगातार कमाई जारी है. पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन फिल्म ने हार नहीं मानी है. आइए आपको बताते हैं कि हनुमान अंश का 51 दिनों का भारत और दुनियाभर में कलेक्शन. 

हनुमान अंश की 51 दिनों में कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, सैटरडे को 6.50 करोड़ की कमाई हनुमान अंश ने हासिल की, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 298.03 करोड़ नेट और 352.10 करोड़ ग्रॉस भारत में हुआ है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 51वें दिन 75 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस 37.75 करोड़ हुआ है. वहीं अब 51 दिनों में 389.85 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में हासिल किया. 

द वन का कलेक्शन डे 2

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन की चर्चा खूब हो रही है. फिल्म में छठ पूजा की झलक दिखाई गई है, जिसके चलते फैंस का ध्यान खींचने में फिल्म कामयाब हो रही है. भारत में फिल्म ने 19 करोड़ का नेट और 22.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.85 करोड़ पहुंचा है. 

एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर की दो दिन में खूब कमाई

8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी मार्वल की एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. हालांकि यह फिल्म पिछली फिल्म से 10 मिनट अलग दिखेगी क्योंकि इसमें एवेंजर्स डूम्सडे का कनेक्शन दिखाया गया है. इसी ट्विस्ट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया और अब फिल्म ने 14.90 करोड़ का नेट कलेक्शन और 17.83 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930