प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. UP पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता और गोगी गैंग से जुड़े बदमाश रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर लिया है. सोनीपत निवासी रोहित पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या की पूरी प्लानिंग रचने का आरोप है.
26 अगस्त को जिम से निकलते समय मारी गई थी गोली
अंकित बालियान की 26 अगस्त 2026 को शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, वह जिम से निकलकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद चार शूटरों ने उन पर हमला कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात में अंकित की मौत हो गई थी.
हत्याकांड में चार शूटरों के शामिल होने की बात
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने में चार शूटर शामिल थे. इनमें से दो शूटरों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है, जबकि दो अन्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. उनकी तलाश जारी है.
रोहित लाडला पर साजिश रचने का आरोप
पुलिस ने अब हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है. आरोपी के सोनीपत का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



















