पक्ष-विपक्ष में सियासी हमलों के बीच शुक्रवार को संसद भवन से दिलचस्प वीडियो सामने आया है. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि देने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ दिखे.
पीएम मोदी, खरगे, सोनिया और राहुल ने एक दूसरे को हाथ जोड़े. इस दौरान खरगे और पीएम मोदी बातचीत भी करते नजर आए. पीएम मोदी के साथ स्पीकर ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्होंने कहा कि उनका शाश्वत संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल था जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा.
पीएम मोदी इस दौरान वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की. इस दौरान पीएम और बच्चे मुस्कुराते नजर आए.
ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर पक्ष विपक्ष में काफी तल्खी देखने को मिली है. राहुल गांधी बीजेपी पर साजिश के आरोप लगा रहे हैं. वहीं बीजेपी का कहना है कि अगर एसआईआर में गलत हुआ तो केरल में कांग्रेस कैसे जीती.



















