तरनतारन। त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब की गई है। सीआइए स्टाफ की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। थाना खालड़ा में केस दर्ज करके इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि यह ग्रेनेड पंजाब को दहलाने लिए उपयोग किए जाने थे।

खुफिया जानकारी के बाद चला अभियान 

सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने आधी रात को दो बजे खुफिया सूचना के आधार पर खेमकरण क्षेत्र से चार ग्रेनेड बरामद किए। जो पाक से ड्रोन के माध्यम से मंगवाए गए थे।

पकड़े गए लोगों की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र लाभ सिंह, प्रिंसपाल सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी गांव धुन के तौर पर हुई है। प्रथम जांच में सामने आया है कि त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा विदेश बैठे गैंग्सटरों को टारगेट दिए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए लोगों का संबंध किस आतंकी संगठन से है, यह पता लगाया जाना अभी बाकी है। इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह को मिली सूचना के आधार पर थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह को साथ लेकर पहले कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया। बाद में चार ग्रेनेड बरामद करके प्रिंसपाल सिंह को काबू किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031