भारत ने वेस्टइंडीज को इंदौर में 14 रन के करीबी अंतर से हराते हुए पांच मैचों टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब इन दोनों के बीच चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर की अगवाई में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं, शाई होप के नेतृत्व वाली कैरेबियाई टीम वापसी करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर हैदराबाद में ही बनाया है।

टीम इंडिया ने 12 अक्तूबर, 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 297 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सात विकेट के नुकसान पर महज 164 रन ही बना सकी और भारत ने टी-20 के इतिहास में रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

हैदराबाद में खेल सकते हैं सूर्यवंशी, इंस्टा पोस्ट से दिया संकेत

हैदराबाद टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इस बात के संकेत खुद सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिए हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ इतना लिखा है, ‘स्टे सीटेड’ यानी बैठे रहिए। शायद उन्होंने फैंस को इंतजार करने और मैच देखते रहने का संकेत दिया है। इसी पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को हैदराबाद टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

पांच खिलाड़ी फॉर्म में, पलट सकते हैं पासा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इन खिलाडिय़ों के पास मुकाबले को पलटने का अच्छा मौका है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह चौथे टी-20 मुकाबले में भी कमाल की पारी खेल सकते हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी लगातार रन बना रहे हैं। अभिषेक तो आईपीएल में इस मैदान पर लंबे समय से खेल रहे हैं। तीसरे खिलाड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी नजर आ रहा है। किशन भी आईपीएल में हैदराबाद की पिच पर ही खेलते हुए नजर आते हैं। स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने भी इस सीरीज में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। धीर ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031