अहमदाबाद। गुजरात लोकल इलेक्शन में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला। तीन नगरपालिका में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है।

गांधी नगर में बीजेपी की दमदार जीत

गुजरात के गांधीनगर महानगर पालिका में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की। 44 सदस्य वाली इस महापालिका में बीजेपी ने 38 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस ने पांच सीट पर अपनी जीत निर्धारित की।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर महानगरपालिका के चुनाव की जीत के लिए महापालिका के नागरिकों को बधाई दी है। संघवी ने कहा कि कार्यकर्ता सालों से काम करते आ रहे हैं यह उसका परिणाम है। संघवी ने खुद इस चुनाव में कई जगह जाकर पार्टी का चुनाव प्रचार किया था।

अमित शाह के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा

गांधी नगर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। अमित शाह ने भले ही प्रचार प्रसार से दूर रहे लेकिन बीजेपी ने फिर भी इस सीट पर शानदार जीत हासिल की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था कांग्रेस का प्रचार

वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने गांधी नगर में प्रचार किया था और कांग्रेस की वापसी का संकेत दिया था। बता दें गांधीनगर के सेक्टर 6 में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है जिससे कांग्रेस नेता विपक्ष पद तक पहुंच गई है।

थरा और ओखा में विपक्ष की करारी हार

थरा नगर पालिका में बीजेपी को 19 सीट मिली वहीं कांग्रेस पांच सीट पर ही सिमट गई। जबकि ओखा में बीजेपी ने प्रचंड 33 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस महज तीन सीट पर ही जीत हासिल कर पाई। इस चुनाव में बीजेपी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी तीनों चुनाव लड़ रही थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031