रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा के 25 गेंदों पर विस्‍फोटक अर्धशतक (55) और कप्‍तान स्‍मृति मंधाना के 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन की तूफानी पारी के दम पर महज 8.5 ओवर में जीत हासिल दर्ज की। इस तरह भारत ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। टीम इंडिया की ये जीत 67 गेंदें शेष रहते आई है, जिसके साथ उसने महिला टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

भारत ने तोड़ा वेस्‍टइंडीज का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि महिला टी20 इंटरनेशनल में 100 ज्‍यादा के रन चेज में सबसे ज्‍यादा 67 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज करने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अब भारत के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महिला टीम के नाम दर्ज था, जब उसने 5 अक्‍टूबर 2026 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलफ 65 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी। इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्‍लैंड की महिला टीम है। इंग्लिश टीम ने स्‍कॉटलैंड के खिलाफ 2024 में 60 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी। वहीं, भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 गेंदें बाकी रहते भी जीत दर्ज की थी।

महिला T20I में 100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत

गेंदें शेषविजेता टीमविपक्षी टीममैदानसाललक्ष्य
67भारत महिलाजिम्बाब्वे महिलारायपुर2026103
65वेस्टइंडीज महिलाजिम्बाब्वे महिलाहरारे2026107
60इंग्लैंड महिलास्कॉटलैंड महिलाशारजाह2024110
59ब्राजील महिलास्पेन महिलाएम्ब्राच2026143
58पुर्तगाल महिलाबेल्जियम महिलाविनोर2026107
57भारत महिलावेस्टइंडीज महिलाग्रोस आइलेट2019104

महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

50+ स्कोरखिलाड़ीटीमसाल
9शेफाली वर्माभारत महिला2026
8स्मृति मंधानाभारत महिला2024
7मिताली राजभारत महिला2018
7नताशा माइल्सहांगकांग महिला2026

महिला टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन

रनखिलाड़ीटीमसाल
922शेफाली वर्माभारत महिला2026
824लॉरा वोल्वार्ड्टदक्षिण अफ्रीका महिला2026
821स्मृति मंधानाभारत महिला2026
800नताशा माइल्सहांगकांग महिला2026
779ईशा ओझायूएई महिला2025
779यास्मीन दासवानीहांगकांग महिला2026
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031