गेमिंग के लिए फोन खरीदते समय सिर्फ उसका प्रोसेसर दमदार होना काफी नहीं है, यह भी जरूरी है कि लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन अच्छी तरह काम करे और उसकी परफॉर्मेंस बनी रहे. इसी जरूरत को ध्यान में रखकर Honor अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन WIN 2 आज पेश करने जा रहा है. इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ ऐसा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन के तापमान को संभालने में मदद करेगा. इसके अलावा हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और दमदार चिपसेट भी इसकी खासियत हैं. कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़ा दावा किया है. ऐसे में Honor WIN 2 की चर्चा इसकी बैटरी क्षमता के साथ-साथ गेमिंग परफॉर्मेंस को लेकर भी हो रही है. 

आज चीन में लॉन्च होगा Honor WIN 2

Honor WIN 2 आज यानी 21 अक्टूबर 2026 को चीन में आयोजित होने वाले Honor WIN Esports Universe Carnival में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इस इवेंट में स्मार्टफोन के साथ Honor WIN Tablet और WIN Buds भी पेश करेगी. फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं, हालांकि इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. 

Honor WIN 2 के खास फीचर्स क्या हैं?

Honor WIN 2 की सबसे खास बात इसकी 10,100mAh की बड़ी बैटरी है.इसके साथ फोन में 2K रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz है. हाई रिफ्रेश रेट की मदद से स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है, जो गेमिंग के दौरान यूजफुल होता है.

डुअल फैन कूलिंग सिस्टम से मिलेगी मदद

लंबे समय तक गेम खेलने पर स्मार्टफोन गर्म हो सकता है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए Honor WIN 2 में डुअल फैन वाला एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा. फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा. कंपनी का फोकस इस डिवाइस में दमदार प्रोसेसिंग क्षमता और कूलिंग का बैलेंस देने पर है. 

कैमरा, चार्जिंग और कीमत की जानकारी

लीक्स के अनुसार, Honor WIN 2 में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है. डिवाइस को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  फोन Quick Black, Designated Win और Red/Blue Buff कलर ऑप्शन में आ सकता है. इसके मेमोरी वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लेकर 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक होंगे. इसकी कीमत 5,499 चीनी युआन यानी लगभग 78,000 रुपये बताई गई है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031