सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को दुर्गा पूजा पंडाल के पास एक फूड स्टॉल पर ‘वेज रोल’ परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना आदित्यपुर में AIADA भवन के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी शेखर के रूप में हुई है। वह अपने एक दोस्त के साथ पंडाल गया था और उसने एक फूड स्टॉल पर ‘वेज रोल’ ऑर्डर किया था। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक ने कथित रूप से ऑर्डर देने में देरी की जिसके बाद शेखर ने ऑर्डर रद्द करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 

दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि दुकान मालिक और उसके कर्मचारियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शेखर को बाद में जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031