दुर्ग – दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी हुई।

सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ नष्टीकरण
शराब नष्ट करने की कार्रवाई सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में की गई। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति भी प्राप्त की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से जब्त रखी गई मदिरा मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी। न्यायालयीन और प्रशासनिक आदेशों के तहत इसका नियमानुसार निपटान किया गया।

आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई में आबकारी विभाग की एडीओ सुप्रिया शर्मा, एसडीएम भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक और एसडीएम उत्तम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तीनों विभागों के समन्वय से नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

अनधिकृत उपयोग रोकना उद्देश्य
प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का पालन करना, जब्त एवं अनुपयोगी मदिरा का सुरक्षित निपटान करना और उसके अनधिकृत उपयोग की आशंका समाप्त करना है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031