क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को दूसरे टी20 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन चोट की वजह से दूसरे टी20 में नहीं खेलेंगे। सीरीज का दूसरा मुकाबला भी क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा। ईशान के नहीं खेलने पर भारत को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन मौका मिलेगा?

ईशान किशन तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं। उनके नहीं खेलने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में आने के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि वैभव ओपनिंग करते हैं और उनके प्लेइंग इलेवन में आने से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को तोड़ना पड़ेगा। एशियन गेम्स में वैभव ने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की थी और संजू सैमसन ने तीसरे नंबर पर बैटिंग की थी।

अगर ओपनिंग जोड़ी नहीं तोड़ना चाहे तो?

संजू सैमसन ने पहले बैटिंग में दमदार बैटिंग की थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनकी तीन फिफ्टी है। अगर ऐसे में टीम मैनेजमेंट ओपनिंग जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहे तो वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम के पास तीसरे नंबर के लिए तिलक वर्मा का विकल्प है। वहीं मध्यक्रम में शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है। वह 5वें से लेकर 7वें नंबर के बीच कहीं भी फिनिश की भूमिका में बैटिंग कर सकते हैं।

संजू का नंबर-3 पर साधारण रिकॉर्ड

संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बुरी तरह फेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने 7 बार नंबर-3 पर बैटिंग की है। इन मैचों में 14.28 की औसत और 113.63 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 100 रन ही बनाए हैं। वहीं ओपनिंग में उनके नाम 42 मैचों में 33 की औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से 1320 रन हैं। इसमें 3 शतक और 9 फिफ्टी भी है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट रिस्क लेने से बच सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031