Shukraditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र और सूर्य की युति(मिलना) होने जा रही है. सूर्य इस वक्त तुला राशि में है. जबकि शुक्र ग्रह की मौजूदगी भी तुला राशि में है. ऐसे में तुला राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह के मिलने से शुक्र-आदित्य योग (शुक्रादात्य राजयोग) बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शुक्र की युति को शुक्रादित्य राजयोग कहा गया है. 24 अक्टूबर 2026 को बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग किन राशि 5 के जातकों के लिए लाभकारी है, 

मेष राशि

शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को बड़े अधिकारियों से लाभ मिलेगा. पिता के सहयोग से आर्थिक तरक्की होगी. सुख के साधन बढ़ेंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. सरकारी नौकरी वालों को अधिकारियों से लाभ का योग है.

वृषभ राशि

व्यापार करने वालों को निवेश से लाभ मिल सकता है. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा. व्यापार की लिए की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी. साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक तरक्की होगी. घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा, जिससे मानसिक शांति और सुख प्राप्त होगा.

सूर्य-शुक्र युति का 5 राशियों पर प्रभाव (इंफोग्राफिक्स टेबल)

राशिमुख्य प्रभावलाभ का क्षेत्र
मेषनौकरी में प्रभावपैतृक संपत्ति, व्यापार
वृषभनिवेश से लाभदैनिक आमदनी, साझेदारी
सिंहविदेशी निवेशआमदनी में इजाफा
तुलाव्यापारिक तरक्कीसरकारी योजना, साझेदारी
धनुआत्मविश्वास वृद्धिपैतृक संपत्ति, दांपत्य

सिंह राशि

नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छा अवसर मिलेगा. किसी साथी से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा. खर्च पर नियंत्रण कर धन संग्रह कर सकेत हैं. व्यापार करने वाले जातकों की आमदनी में इजाफा होगा. विदेशी निवेश से लाभ का योग बनेगा. ऐश्वर्य और सुख के साधनों में विस्तार होगा. ससुराल की तरफ से अचानक आर्थिक लाभ का योग बनेगा.

तुला राशि

शुक्रादित्य राजयोग से व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. साझेदारी वाले कामों में मुनाफ प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं. सरकारी काम से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है. किसी साथी की मदद से सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. अधिकारियों से लाभ से साथ-साथ प्रसंशा मिलेगी.

धनु राशि

शुक्र और सूर्य ग्रह की अच्छी स्थिति से धन लाभ के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा. सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा. आमदनी में इजाफा होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ और उसमें वृद्धि का योग है. दांपत्य जीवन समृद्ध और खुशहाल रहेगा. व्यापार में किए गए आर्थिक निवेश का लाभ मिलेगा.

Disclaimer:यहाँ दी गई कोई भी जानकारी या उपाय किसी धार्मिक विशेषज्ञ, ज्योतिषी, या पंडित के व्यक्तिगत परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, या ज्योतिषीय उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031