नई दिल्ली। JIO IPO News: मुकेश अंबानी के जियो आईपीओ ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह दुनिया का पहला ऐसा आईपीओ बन गया है जिसे एक करोड़ से अधिक बोलियां मिल चुकी हैं। इसकी संख्या और भी बढ़ सकती है। क्योंकि जियो का आईपीओ शाम 7 बजे बंद होगा। 1 करोड़ एप्लीकेशन पाकर जियो ने वारी एनर्जी के नाम दर्ज 97 लाख बोलियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
JIO IPO और वारी एनर्जी के बाद जिन भारतीय आईपीओ को सबसे ज्यादा बोलियां मिली हैं, उनमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड शामिल है। इन्हें 90-90 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।



















