Viral Video: अमेरिकी ट्रैवल ब्लॉगर कपल टोनी और सारा का भारतीय रेलवे में सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट ‘thedetour_duo’ पर शेयर इस वीडियो में कपल ने मुंबई से औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में 6 घंटे की यात्रा की. उन्होंने बेहतरीन सीटिंग स्पेस, हर दो घंटे में मिले स्वादिष्ट खाने, चाय-कॉफी और शानदार मेहमाननवाजी की तारीफ की है. कपल के मुताबिक, अन्य देशों की तुलना में भारत में उनका पहला ट्रेन सफर उम्मीद से कहीं बेहतर और यादगार रहा. इसके अलावा, उन्होंने मुंबई के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया और महज 600 रुपए का टिकट लेकर चट्टानों को काटकर बनीं ऐतिहासिक एलोरा की गुफाओं को देखा, जिसे उन्होंने बेहद अद्भुत बताया. उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन हम हैरान हो गए.

‘वंदे भारत ट्रेन में बिताए 6 घंटे’

14 अक्टूबर को इंटरनेट पर पोस्ट की गई वीडियो में सारा ने कहा, ‘हम भारत में अपनी पहली ट्रेन में सवार होने जा रहे हैं. मुंबई से औरंगाबाद तक का हमारा ट्रेन का सफर लगभग 6 घंटे का है. हम वंदे भारत ट्रेन के बिल्कुल आखिरी डिब्बों में से एक में हैं. हमने दूसरे देशों में पहले भी कई बार ट्रेन का सफर किया है, इसलिए भारत की अपनी पहली ट्रेन यात्रा को लेकर हमारी कोई खास उम्मीदें नहीं थीं. हमें अपनी सीटें आसानी से मिल गईं और वहां काफी जगह थी.

‘हर दो घंटे में कुछ खाने को मिला’

सारा ने आगे बताया, ‘सफर शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद हमें खाना दिया गया, और उसके दो घंटे बाद हमें स्नैक्स की एक छोटी ट्रे मिली. हमें पानी, चाय या कॉफी और अखबार भी दिए गए. मेरी सलाह है कि आप अपना मनोरंजन का सामान पहले ही डाउनलोड कर लें, क्योंकि उनके वाई-फाई नेटवर्क पर इंग्लिश फिल्मों के ही विकल्प मौजूद थे. अब अगली मंजिल औरंगाबाद है. इतने अच्छे सफर की हमने उम्मीद नहीं की थी. सच में हमारे लिए यादगार बन गया.’

‘मुंबई के स्ट्रीट फूड ने हमें दीवाना बना दिया’

कपल ने कहा, ‘हमने हमेशा कहा है कि थाई और मैक्सिकन खाना हमें सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारी इस लिस्ट में भारतीय खाने की भी जगह बन रही है. टोनी और मुझे स्ट्रीट फूड का काफी एक्सपीरियंस है, इसलिए मुंबई पहुंचते ही हम यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. हमने पहले भी भारतीय खाना खाया है, लेकिन तब हम ज्यादातर उन्हीं चीजों को खाते थे जिन्हें हम पहले से जानते थे. अब जब हम यहां हैं, तो हमें कई नई चीजें आजमाने का मौका मिल रहा है, और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हमें ये सब बहुत पसंद आया.’ 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031