नई दिल्ली:, Delhi Class 12 Student Suicide: दिल्ली के शाहदरा जिले में आने वाले कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल से बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली. जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और छात्रा की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णा नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि छात्रा का कल यानि 25 अक्टूबर को जन्मदिन था. उसकी उम्र 19 साल थी. लेकिन आज उसने सुसाइड कर लिया. छात्रा ने पेट्रोल डालकर स्कूल के अंदर खुदकुशी की है. बताया जा रहा है कि पुलिस को तीन सुसाइड नोट भी मौके से मिले हैं, ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. 

दिल्ली के कृष्णा नगर का मामला 

मामला दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आने वाले सर्वोदय कन्या विद्यालय का बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के हिसाब से यह मामला लव एंगल का लग रहा है. पुलिस ने बताया कि स्कूल के गार्ड रूम के पीछे लगभग 18 साल की 12वीं कक्षा की एक छात्रा जली हुई हालत में मिली है. शुरुआती जांच के दौरान मौके से और मृतका के स्कूल बैग से कुछ चीजें बरामद की गईं. घटनास्थल की जांच करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है. घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है. 

दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है. स्कूल प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ की गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआत में कुछ कहना मुश्किल है. लेकिन जांच के बाद ही पूरा मामला क्लीयर हो सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031