सीतापुर: बहराइच से लौटते समय रास्ते में लापता हो गए तीन लोगों के शव सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के तालाब से निकाली गई कार से बरामद किये गये हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

कार सवार सभी लोगों की हादसे में मौत
पुलिस के मुताबिक रात 1.30 बजे के करीब कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब से क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश बजरंग (50), शशीष (40) और अटरिया निवासी रामेंद्र (62) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कार कमलापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बने एक तालाब में अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक राकेश अपने दोनों दोस्तों के साथ अपने बेटे मोहन से मिलने बहराइच गया था जो एक दुर्घटना में चोटिल हो गया था। घर लौटते समय तीनों लापता हो गए, जिसके बाद उनके परिवारों ने पुलिस को सूचना दी और उनकी तलाश शुरू की गई।

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका 
पुलिस को शक है कि शायद कार चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से तालाब में जा गिरी। हालांकि, थाना प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031