बेंगलुरु: दक्षिणी राज्य कर्नाटक में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया है। मतदाता सूची से करीब 1 करोड़ नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित की गई मतदाता सूची में सूची में कर्नाटक की अंतिम मतदाता सूची में कुल 4,55,00,011 मतदाता हैं। इसमें 2.25 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.29 करोड़ महिलाएं और 2,841 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) से पहले पंजीकृत 5,54,32,314 मतदाताओं की तुलना में लगभग 99.32 लाख कम है। इस अंतिम सूची में ड्राफ्ट (प्रारूप) सूची की तुलना में 8.64 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि ड्राफ्ट सूची से 1.07 करोड़ से अधिक नाम हटा दिए गए थे।

चुनाव आयोग ने अपलोड की वोटर लिस्ट

कर्नाटक चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के बाद इस प्रकाशित कर दिया है। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार मतदाता सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मतदाता चुनाव आयोग के ‘इलेक्टोरल सर्च पोर्टल’ के जरिए भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

कर्नाटक में कैसे पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया

  • कर्नाटक में एसआईआर (SIR) अभियान की शुरुआत 30 जून 2026 को हुई थी।
  • एसआईआर में सूची से अपात्र, मृत, और स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
  • 30 जून से 17 अगस्त 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया और डेटा जुटाया।
  • सत्यापन के बाद प्रारंभिक ड्राफ्ट सूची जारी हुई। इसमें मतदाताओं की संख्या घटकर लगभग 4.46 करोड़ रह गई।
  • जिन वोटरों के फॉर्म में विसंगतियां थीं या जिनके खिलाफ शिकायतें मिली थीं, ऐसे लगभग 43 लाख से अधिक वोटरों को सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए गए।
  • कर्नाटक की अंतिम मतदाता सूची जारी, लगभग 1 करोड़ नाम हटाए गए
  • कर्नाटक की अंतिम मतदाता सूची: इस सूची में 2.25 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.29 करोड़ महिलाएं और 2,841 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
  • 3 सितंबर से 22 अक्टूबर 2026 तक नोटिसों पर सुनवाई हुई। निर्धारित समय तक 93% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी कर ली गई थी।
  • सभी दावों, आपत्तियों और संशोधनों के पूरा होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 को कर्नाटक की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई।

कैसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

आयोग के अनुसार मतदाता अपना नाम चेक करने के लिए ‘सर्च बाय EPIC’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपना अपना वोटर ID नंबर डालना होगा। इसके बाद कर्नाटक चुनना होगा। कैप्चा भरने के बाद फिर सर्च पर क्लिक करना होगा। यदि पोर्टल पर नो रिजल्ट फाउंड दिखाई देता है, तो अपना नाम हटा दिए जाने का निष्कर्ष निकालने से पहले, उन्हें आधिकारिक मतदाता सूची से अपने विवरण की जांच करनी चाहिए या चुनाव अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी एसआईआर पर घमासान हुआ था। मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार बीजेपी पर फार्म 7 के जरिए बड़ी संख्या में नाम कटवाने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग के दफ्तर पर धरने पर बैठ गए थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031