वायु प्रदूषण फेफड़ों के साथ-साथ किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर क्रॉनिक किडनी डिजीज के मरीजों के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है।
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से हमारे फेफड़ों को होने वाले नुकसान से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन पॉल्यूशन हमारी किडनी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। हाल ही में सामने आई स्टडीज में पता चला है कि प्रदूषित हवा क्रॉनिक किडनी डिजीज के बढ़ने की गति को और तेज कर सकती है।
इसलिए जरूरी है कि बढ़ते प्रदूषण में किडनी की बीमारी के मरीज ज्यादा सावधानी बरतें और बचाव के लिए कुछ खास सावधानियों को ध्यान में रखें।
प्रदूषण किडनी पर कैसे डालता है बुरा असर?
क्रॉनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे मरीजों की किडनी पहले ही कमजोर होती है। ऐसे में वायु प्रदूषण उन पर और ज्यादा दबाव डालता है। हवा में मौजूद PM2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और दूसरे प्रदूषक फेफड़ों के जरिए सीधे हमारे खून में मिल जाते हैं।



















