रायपुर- प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें.

किसानों के नुकसान का होगा सर्वे

चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बरबाद हुई फसलों के नुकसान से किसानों को उभारने के लिए सरकार सर्वे कराएगी. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जिन किसानों ने नियम और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल नुकसान की जानकारी दी है, उनका सर्वे कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है.

कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है : उपमुख्यमंत्री साव

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर डीसीएम साव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, उसे जनहित और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है, उनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रति जनता में आक्रोश है, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031