किशनगंज: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में किशनगंज के शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर मंगलवार को एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें किशनगंज, कटिहार समेत अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रूबी कुमारी सर्व शिक्षा अभियान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन पर ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी मामले में जांच के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने उनके विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई शुरू की है। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी मोहम्मद जनीफुद्दीन ने बताया कि अधिकारी के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। 

मामला करीब 80 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित है। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी है। प्राय जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों, निवेश, जमीन-जायदाद और अन्य वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच टीमें उपलब्ध दस्तावेजों और संपत्ति का मिलान कर रही हैं। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आकलन और किसी तरह की बरामदगी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30