पंजाब के पटियाला- राजपुरा के पास सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई. चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी खबर है. आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है.

जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी और पटियाला में हादसे का शिकार हो गई. देखते ही देखते धुंए का गुबार हर तरफ फैल गया और यात्री डरकर ट्रेन से उतरने लगे. वहीं इस आग लगने की घटना के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

वहीं ये हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब दिवाली के मौके पर ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के बाद यात्रियों में चिंता का माहौल है. हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते ही सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30