लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान हुई ‘G3’ नेताओं की बड़ी बैठक में मोदी के न होने पर सवाल उठाए और उन्हें पीएम मोदी को समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कहा।

राहुल ने एक्स पर लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। उन्होंने आगे कहा कि एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी भी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।

तीनों नेताओं की मीटिंग 70 मिनट तक चली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड, ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यह त्रिपक्षीय बैठक 70 मिनट चली। तीनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढाने व परमाणु जोखिम घटाने की बातचीत के लिए समहत हुए। उन्होंने दोहराया कि परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता। इसे दुनिया में कभी भी और कहीं भी लड़ा नहीं जाना चाहिए, लेकिन इस बैठक के दौरान कोई नया परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता या हथियार घटाने का ठोस रोडमैप नहीं बना।

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं मिला शी का साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि चीन युद्ध खत्म कराने में साथ दे, लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनके प्रस्ताव का खुलकर समर्थन नहीं किया। बीजिंग से जानकारी सामने आई कि शी जिनपिंग इस त्रिपक्षीय बैठक में यूक्रेन को मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे। त्रिपक्षीय घोषणापत्र में भी यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं था।

ट्रंप ने शी और पुतिन को दोस्त कहा, पश्चिमी सहयोगी असहज

ट्रंप ने शी से कहा कि आप मेरे दोस्त हैं और उन्होंने पुतिन को भी गर्मजोशी से दोस्त कहा। यह रुख उन यूरोपीय देशों से अलग है जो आक्रमण के बाद रूस को अलग-थलग करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इससे पश्चिमी सहयोगियों में बेचैनी बढ़ सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30