मेष

मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपको अपनी संतान से बहुत ही सोच-विचारकर काम लेना होगा. अपने काम में आ रही समस्याओं को अनदेखा करने की कोशिश न करें. आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. आपके आसपास कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें पहचानने की आवश्यकता है. किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

वृषभ

कल का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहेगा. आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा. राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वे परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे. आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. माताजी से किसी बात को लेकर जिद कर सकते हैं. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है. जीवनसाथी की बातों को इग्नोर करेंगे, जिस कारण वे आपसे नाराज हो सकते हैं.

मिथुन कल का राशिफल 22 नवंबर 2026

कल का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है. यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें. कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं. आप अपनी शान-शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. किसी प्रॉपर्टी की डील फाइनल करें, तो उसके कागजातों पर ध्यान अवश्य दें.

कर्क कल का राशिफल 22 नवंबर 2026

कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ उलझन लेकर आएगा. आपको अपने काम की गति में तेजी लानी होगी, तभी समय रहते सभी काम निपटा पाएंगे. घर-परिवार में चल रही समस्याएं प्रबल रहेंगी, जिनके समाधान के लिए माता-पिता से बातचीत करनी होगी. जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, वे किसी पार्ट-टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं. परिवार का कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर है, तो वह परिजनों से मिलने आ सकता है.

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है और आप खुशियों से सराबोर रहेंगे. एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है. किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें सभी सदस्य एकजुट रहेंगे. मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग कल साथी की बातों से परेशान रह सकते हैं. नौकरी में कार्यरत लोगों को काम में ढील देने से बचना होगा.

कन्या

कन्या राशि के जातक कल आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक काम को करने में तत्पर रहेंगे. आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को भी आसानी से कर पाएंगे. आपके हुनर की परख आपके बॉस को हो सकती है, जिसके बाद वे आपका प्रमोशन कर सकते हैं. यदि किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होगी. किसी बात को लेकर जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को काम देखभाल कर आगे बढ़ाना होगा.

तुला

 तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों का काम बढ़ने से वे परेशान रहेंगे, जिस कारण बदलाव की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी. अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में पड़ने से बचें. परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, लेकिन किसी की कोई बात बुरी लग सकती है. पिताजी से सलाह-मशविरा लेकर चलना बेहतर रहेगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आय बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लेकर आएगा. आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह-मशविरे की आवश्यकता होगी. किसी काम में चल रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी. विदेश में रहने वाले किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए कुछ नई समस्या खड़ी कर सकता है, क्योंकि बिजनेस में पुरानी योजना से नुकसान होने की संभावना है. किसी को नया साझेदार न बनाएं. यदि कोई सलाह दे, तो उस पर सोच-विचारकर अमल करें. आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन जीवनसाथी के तालमेल से उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे. संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, हालांकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी. अपने मन में ईर्ष्या-द्वेष की भावना न रखें. प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा. राजनीति में आगे बढ़ रहे लोग आसपास के लोगों से सावधान रहें, नहीं तो वे काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो सावधानी बरतें. पुराने लेन-देन को सावधान रहकर निपटाना होगा.

कुंभ

कुंभ राशि के जातक अपने काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो अच्छे तो रहेंगे, लेकिन उनमें कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. घर को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन व्यय होगा. संतान का ध्यान अन्य कामों में लगने से पढ़ाई का नुकसान हो सकता है, उन्हें समझाना होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका है. घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. धन बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, लेकिन किसी गलत रास्ते पर न चलें. परिजन आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिससे खुशी होगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. किसी से कोई वादा सोच-विचारकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से गड़बड़ी हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30