पंजाब डेस्क : जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में गत देर शाम हुए लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिवसेना नेता नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब से की गई है।
इस संबंध में डी.सी.पी. आदित्य वारियर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।


















