इंदौर: जिस पत्नी के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे उसी पर पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इंदौर में एक महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर पति के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पति ने लाखों रुपए दे दिए लेकिन इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका।

50 लाख रुपए की मांग

आरोप है कि पहले करीब 15 लाख रुपए वसूले गए और फिर समझौते के नाम पर 50 लाख रुपए की मांग कर दी गई। आखिरकार परेशान होकर पति ने हीरानगर थाने पहुंचकर पत्नी और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

अपनी पत्नी और ससुर के खिलाफ शिकायत

इंदौर पुलिस के मुताबिक, फरियादी वकुल विजयवर्गीय ने अपनी पत्नी यशस्वी और ससुर संजय विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत की है। फरियादी का आरोप है कि दोनों ने उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए लिए। शुरुआत में उसने करीब 10 लाख रुपए दिए जबकि कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद भी जब समझौते के नाम पर 50 लाख रुपए की मांग की गई तो वह परेशान हो गया और पुलिस के पास पहुंचा।

शादी के दिन ही दिए थे 15 लाख रुपए

शिकायत के अनुसार, विवाह के दिन ही फरियादी ने ससुराल पक्ष को 15 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद पत्नी करीब दो महीने तक उसके साथ रही। इसी दौरान पति और उसकी महिला मित्र के साथ कुछ तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। फरियादी का कहना है कि इन तस्वीरों के जरिए उसे बदनाम करने की कोशिश की गई।

बढ़ गया विवाद

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। अब पति की शिकायत पर पत्नी और ससुर के खिलाफ अलग से कार्रवाई शुरू की गई है।

समझौते के नाम पर 50 लाख मांगने का आरोप

फरियादी का आरोप है कि निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले रुपए लिए गए और बाद में समझौते के नाम पर 50 लाख रुपए मांगे जाने लगे। लगातार धमकियों और रुपए की मांग से परेशान होकर उसने हीरानगर थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया एक्सटॉर्शन का केस

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। फरियादी ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी और ससुर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए ले रहे हैं। करीब 10 लाख रुपए देने के बाद जब 50 लाख रुपए की मांग की गई तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 384 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30