छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशनों और महाधिवेशन संपन्न होने के बाद अब चुनावी माहौल धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है। इसी बीच खबर है कि चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों एवं केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगणों की गुपचुप जगन्नाथ पुरी यात्रा को लेकर सामाजिक लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई है। आपको बता दें कि खबर है कि आज दोपहर तीन बजे के आसपास समाज के पदाधिकारीगण एवं केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगण जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया के माध्यम से पुरी यात्रा की जानकारी मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरु हो गया है। किसी ने पूछा कि पुरी यात्रा कौन ले जा रहा है। एक सामाजिक बंधु ने यह सवाल किया कि किसलिए जा रहे हैं पुरी, क्या हमें इसकी जानकारी मिलेगी…? इसके अलावा इस पुरी यात्रा को लेकर समाज के लोगों को अपना-अपना नजरिया है। बहरहाल मनवा कुर्मी समाज के चुनावी वर्ष में इस तरह की चर्चाएं होना स्वाभाविक है। खैर पुरी यात्रा को लेकर समाज के भीतर जो भी चर्चाएं हो रही हो वा अलग बात है, लेकिन पुरी यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं…।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930