जब पुलिस वालों के परिसर ही सुरक्षित नहीं हों तो जनता किसके भरोसे रहे। जिनके कंधों पर अपराधियों और चोरों की नकेल कसने की जिम्मेदारी है वही चोरों के शिकार हो गये। दरअसल हजारीबाग पुलिस लाइन से दो पुलिस अधिकारियों की गाडिय़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिये। सोमवार-मंगल की आधी रात तीन चोर एक अल्टो से आये और पुलिस लाइन में खड़ी दो स्कॉर्पियो को ले उड़े। हालांकि दोनों निजी गाडिय़ां थीं। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद है मगर पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दोनों गाडिय़ां पुलिस लाइन में ऑफिसर क्वार्टर के नीचे लगी थीं। जिनकी गाड़ी चोरी गई है उनमें सुदामा दास वर्तमान में पलामू के हरिहरगंज में इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित हैं और मंजीत सिंह विशेष शाखा में।
Related Posts
Add A Comment


















