तिल्दा-नेवरा। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा जिला कार्यालय गांधी मैदान रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ला की जयंती कृषक दिवस के रूप में मनाई गयी । इस अवसर पर किसानों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा ने स्वर्गीय श्री श्यामाचरण शुक्ला जी को याद करते हुए उसके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए किसानों का मसीहा बताया श्री वर्मा ने बताया कि सिंचाई के क्षेत्र में उनके द्वारा किया गया कार्य अविस्मरणीय है वह किसानों के सच्चे हितैषी थे जिसके सपनों को आज भूपेश बघेल सरकार ने बखूबी तरीके से पूरा करने में लगे हुए हैं। नगर पालिका परिषद् तिल्दा नेवरा के पूर्व अध्यछ महेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए निरंतर कृषि, कृषक और मजदूरों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाओं को लागू कर प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर महेश अग्रवाल, सुनील सोनी चूड़ामणि साहू ,रहमत खान, निर्मल प्रजापति, सुनील सोनी,प्यारे लाल साहू,मनहरण साहू,संजय नामपल्लीवार ,अशरफ़ी, कन्हैया यादव दयाराम शर्मा, जोइधा राम साहू सुनीता साहू, प्रणव सिंह ठाकुर टीकाराम पटेल, सैयद अशरफ पुनाराम साहू, कोमल साहू, रहमत खान ,अभिषेक शुक्ला भगवती धुरंधर, जितेंद्र नाग मोहनलाल वर्मा,पुना राम साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031