रायपुर । रायपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन राजधानी के किसी ना किसी थाना क्षेत्र से किशोरी युवतियो के लापता होने का मामला दर्ज हो रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई तो कर रही है। लेकिन उऩ्हे इस दिशा में कोई विशेष सफलता हाथ नही लग रही है। जिसके कारण अपहरण के मामले बढ़ रहे है।

राजधानी के खमतराई,उरला और गुढ़ियारी थाने में नाबालिगो के अपहरण के मामले गुरुवार और शुक्रवार को दर्ज किए गए है। उरला थाने का मामला बीते गुरुवार 18 मार्च का है। घटना के दिन 45 वर्षीय पीड़ित की सुपुत्री घर से बाहर निकली थी। जो देर शाम तक वापस नही लौटी।

जिसके बाद पीड़ित ने अपने बच्ची को बहुत ढूंढा पर उसकी कोई खबर नही मिली। वहीं दूसरा मामला उरला थाने का है। जहां 17 साल की किशोरी अचानक गायब हो गयी। जिसके बाद 24 वर्षीय पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि नाबालिग को कोई अज्ञात बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। वह 18 मार्च को घर से निकली थी। पर उसकी कोई खबर नही मिल रही है। वह बहुत मासूम है उसे जरुर किसी ने अगवा कर लिया है।

तीसरा मामला राजधानी के गुढ़ियारी थाने का है। घटना 19 मार्च की बतायी जा रहा है। किसी अज्ञात ने प्रार्थी के 15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद प्रार्थी ने गुढ़ियारी थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध पंजीकृत किया । मामला संज्ञान में आते ही पुलिस आरोपरियो के खोजबीन करने में लग गयी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930