रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए राज्य व जिला प्रशासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन कई लोग इस नियम को धता बताकर खुद ही संक्रमण को बुलावा दे रहे है। ऐसे ही लोगों पर कार्रवाई करने रायपुर नगर निगम की टीम राजधानी के हर चौक-चौहरे पर तैनात होकर कार्रवाई कर रही है, और उन्हें इस संक्रमण से बचने जागरूक कर रही है। इस कार्रवाई में निगम के स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मचारी, महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता दीदियों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी तारतम्य में निगम ने कार्रवाई करते हुए 482 लोगों से कुल 58250 का जुर्माना वसूला।
जिला प्रशासन के आदेशानुसार अब 200 के स्थान पर प्रति व्यक्ति 500 रूपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। जोन 1 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न चौक – चौराहों एवं मुख्य मार्गो में अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घर से बाहर घूमते मिले 79 लोगों पर 7900 रूपये का जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौक- चौराहों में 53 लोगों पर 5550 रूपये का जुर्माना वसूला, तो जोन 4 की टीम ने 82 लोगों पर 13300 रूपये जुर्माना वसूला। इसी क्रम में नगर निगम जोन 5 की टीम ने बिना मास्क पहने घूमते मिले 43 लोगों से 4400 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 6 की टीम ने 84 लोगों पर 6775 रूपये जुर्माना लगाया। जोन 7 की टीम ने बिना मास्क पहने मिले 40 लोगों से 3400 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 8 की टीम ने 55 लोगों पर 4550 रूपये जुर्माना किया। जोन 9 की टीम ने बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलकर घूमते मिले 23 नागरिकों पर 1900 रूपये जुर्माना किया। जबकि नगर निगम जोन 10 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौक-चौराहों में बिना मास्क पहने घूमते मिले 62 लोगों से 8050 रूपये जुर्माना वसूला । इस प्रकार आज विभिन्न जोनों की टीमों ने आज के अभियान के तहत बिना मास्क पहने घूम रहे 482 लोगों पर कुल 58250 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930