रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 4 अप्रैल को होने वाले चुनाव स्थगन की सूचना के बाद समाज के भीतर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई सामाजिक लोगों का कहना है कि समाज के निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव स्थगन का निर्णय सही है। वहीं कईयों का कहना है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव कराया जा सकता था, ऐसा कहने वालों ने तर्क दिया कि जब असम और बंगाल में चुनाव हो सकता है तो यह तो एक समाज का छोटा सा चुनाव है। चुनाव को लेकर समाज दो धड़ों में बंटता नजर आ रहा है। इसी संबंध में समाज के चुनाव अधिकारी के गृहग्राम कुर्रा बंगोली में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। कुर्रा में बैठक शुरु होने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। आपको बता दें कि सामूहिक नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गई थी जो स्थगित कर दी गई।
Related Posts
Add A Comment


















