महासमुंद। जिले में कोरोना की लगातार वृद्धि को देखते हुए अब महासमुंद जिले के नगरीय सीमा क्षेत्र के भीतर सभी प्रकार की स्थायी या अस्थायी दुकानें अब सुबह 6 बजे से खोलने और शाम 6 बजे तक दुकानों को बंद करने का नया आदेश जारी कर दिया है। पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। अब तीन घंटे पहले दुकाने बंद होंगी। महासमुंद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने दो वर्गो में व्यापारी प्रतिष्ठानो, दुकानों, ठेला गुमटी और रेस्टोरेंट का बंटवारा कर नया समय निर्धारित किया है। सामान्य दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुली रहेगी। रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक डायनिग, टेक अवे एवं होम डिलेवरी की सुविधा होगी। हालांकि पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियंत्रक से मुक्त रहेंगे, शहरी क्षेत्र के सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार बन्द रहेंगे। जिले के समस्त प्रकार के देशी, विदेशी मदिरा दुकान सायं 6 बजे बन्द होंगे। सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, छविगृह का अंतिम प्रदर्शन रात्रि 8 बजे समाप्त करना अनिवार्य होगा। दुकानदारों को अपने दुकान के बाहर बंद और खुलने का समय चिपकाना होगा। सभी दुकानों में मास्क रखना होगा। बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को सामान नहीं दिया जायेगा। कंटेनमेंट जोन की सभी दुकानें बंद रहेगी, सेनेटाइजर रखना भी दुकानों में जरूरी होगा। नियम का उल्लंघन करने वाले दुकान को 15 दिन के लिए सील कर दिया जायेगा। वहीं दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।
महासमुंद : जिले के नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के भीतर दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा खोलने एवं बंद होने का नया समय निर्धारित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Previous Articleनिकाय अंतर्गत सम्पति कर भुगतान की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















