
रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के तिल्दा राज के ग्राम अल्दा में आयोजित महा अधिवेशन में अपनी 4 एकड़ जमीन समाज को दान करने वाली श्रीमती गुणवति बघेल का दिनांक 5 अप्रैल को कोरोना से हो गया। लेकिन आज दिनांक तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है, यह समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी के लिए एक विचारणीय बिंदू है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज मोवा ईकाई एवं डॉ. खूबचंद बघेल सत्संग समिति मोवा के अध्यक्ष सुरेश वर्मा मूल ग्राम बंगोली सुरेश वर्मा ने कही। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति गुणवति बघेल का निधन 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से हो गया, जो कि अल्दा महाधिवेशन में अपनी 4 एकड़ जमीन 44 लाख की दान की घोषणा आईटीआई खोलने के लिये महाधिवेशन में किया गया जिसको अधिवेशन में समाज के केन्द्रीय पदाधिकारीगण बहुत-बहुत प्रशंसा की गई। आज तीन दिन बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। श्री वर्मा ने कहा कि क्या केन्द्रीय कार्यकारिणी को श्रेष्ठ दानवीर की अंत्येष्ठी करने का विचार नही आया, अथवा जानकारी लेने की कोशिश नहीं की गई। मैं अपने मूल ग्राम बंगोली में हूँ जहाँ दिवंगत बघेल मैडम की अंत्येष्ठी अभी तक नहीं हुई है। शीघ्र अंत्येष्ठी करने की कार्यवाही की जा रही है। कृपया केन्द्रीय पदाधिकारीगण ऐसे दानवीर के अंत्येष्ठी शीघ्र सम्पन्न कराने संबधी विचार करने का कष्ट करेंगे। ऐसे दानवीर के अन्तयेष्ठी के बारे मे केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा भी अद्यतन जानकारी नही लिया गया है।


















