रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले और विकराल होती स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने राजधानी में आज शुक्रवार 9 अप्रैल शाम 6 से लॉकडाउन का ऐलान किया है जो अभी कुछ ही घंटे शेष है। लॉकडाउन की उल्टी गिनती को देखते हुए बाजार में लोगों की भीड़ आज भी अच्छी खासी रही। चुंकि लाकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने सभी सेवाओं पर पाबंदी लगाई है और सिर्फ अति आवश्यक सेवाएं जैसे, मेडिकल, दूध सेवाओं में छूट दी है। साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगी। आपको बता दें कि बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर एस भारतीदासन ने 10 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के दौरान कई चीजों पर पाबंदी लगाई है। दूसरी ओर प्रदेश के एक और जिले में लॉकडाउन की घोषणा गुरुवार को हो गई। कलेक्टर के आदेश के अनुसार राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा। रायपुर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।
अब लॉकडाउन को कुछ ही घंटे शेष…जल्द से जल्द खरीद लें जरूरी सामान
Next Article बड़ी खबर :35 डॉक्टर पॉजिटिव, ले चुके हैं दोनों डोज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















