कोरोना का बहुत तेजी से फैलने लगा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम तो उठाए ही जा रहे हैं, साथ में अस्पताल भी सावधानी बरत रहे हैं। दिल्ली स्थित देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि ये सब डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इससे पहले कोरोना के खतरनाक प्रसार को देखते हुए एम्स में जनरल ओटी सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। अब केवल बहुत जरूरी ऑपरेशन ही एम्स में किए जाएंगे। ओटी सेवाओं को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Previous Articleअब लॉकडाउन को कुछ ही घंटे शेष…जल्द से जल्द खरीद लें जरूरी सामान
Next Article वैक्सीन लगवाओ…बीयर पाओ…!
Related Posts
Add A Comment


















