अमलेश्वर (पाटन)। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर में जाकर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए स्वयं जाकर टीका लगवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वयं ही टीका लगाकर इस वैश्विक महामारी से बचने के लिये दूसरे लोगो को भी प्रेरित करना ही सच्चा मानव धर्म बताया हैं, अन्य लोगों को भी इस बीमारी से बचने के लिए जितनी जल्दी हो सके टीका लगाने का निवेदन किया है। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति विगत 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनवरत सेवा भावी समिति के रूप मे कार्य करते आ रहे हैं समिति ने इन 5 वर्षों में पाटन क्षेत्र की अलग-अलग कई गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूर्व में लगवा चुके हैं। साथ ही वर्तमान वर्ष की वैश्विक महामारी बीमारी करोना काल में भी हजारों लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण समिति के माध्यम से बीच-बीच में नि:शुल्क वितरण किया गया था, साथ ही हमारे समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा शिक्षक, श्यामलाल सिन्हा शिक्षक, जयप्रकाश साहू शिक्षक, कोरोना काल मे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये बीच बीच मे कोरोना वारियर्स के रूप मे शासन प्रशासन को अपना सहयोग करते आ रहे हैं ,इसी तरह समिति के वरिष्ठ सदस्य गीतालाल साहू, कुलदीप धीवर, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर, नरेन्द्र गिलहरे (स्व. केन्द्र झीठ) जैसे साथियों ने निरंतर ही अपने कर्त्तव्यो का बखूबी निर्वहन कर कोरोना वारियर्स के रूप मे सदैव अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप मे खडे होते आ रहे हैं। वही हमारे कुछ पर्यावरण मित्र साथी कौशल वर्मा जैसे युवा साथियों ने बहुत से बच्चों को स्कूल बंद होने की स्थिति मे बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोडे रखने के लिये नि:शुल्क मोहल्ला क्लास लगाकर पूर्व मे पढाई करवा रहे थे।
कोरोना की लड़ाई में स्वयं ही टीका लगा कर दूसरो को प्रेरित करना ही सच्चा मानव धर्म-अश्वनी
Next Article बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान
Related Posts
Add A Comment



















