जयपुर। राजस्थान सरकार ने बाल विवाह को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाया है। सरकार के नए आदेश के अनुसार अब शादी के कार्ड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों की जन्मतिथियों को छापा जाना जरूरी है। राज्य में होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार ने एक मेगा प्लान तैयार किया है। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि दुल्हा और दुल्हन के शादी के कार्ड पर अब से उन दोनों की जन्म तिथियों को भी छापा जाएगा और इसके लिए जोड़े के जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी प्रिंटिंग प्रेस को दी जाएगी। बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकारी आदेश की माने तो अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का बड़े पैमाने पर विज्ञापन दिया जाना है। इसके अलावा सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों की मदद से लोगों को यह बताना चाहिए कि बाल विवाह एक अपराध है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लोगों को इसके प्रति जागरुक करने की भी जरूरत है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















