नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से खून के थक्के बनने की शिकायत के बाद भारत में यह चिंता जोर पकड़ रही है कि क्या यहां भी लोगों को टीका लेने का बाद ऐसी शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। भारत में इस टीके को सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है। भारत में चले रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को दो कोरोना वैक्सीन दी जा रही है, जिनमें से एक सीरम इंस्टीट्यूट की बनाई कोविशील्ड है। कोविशील्ड लेने के बाद लोगों में खून के थक्के जमने को लेकर अब एम्स चीफ रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि भारत में कोविशील्ड से खून के थक्के बनने की आशंका कितनी है।

डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि ऐसा बहुत ही दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले असामान्य थे – उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 10 लाख टीकाकरण में देश में अब तक इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।

डॉ गुलेरिया ने एनडीटीवी के साथ की एक बातचीत में कहा, “यह एक बहुत ही दुर्लभ दुष्प्रभाव है जिसे पहले एक संयोग माना जा रहा था । यह अभी भी बहुत दुर्लभ है और देखा नहीं जा रहा है। हालांकि भारत में अभी तक ऐसे एक या दो मामले सामने आने की बात कही गई है।”

कई देशों में लग चुकी है रोक

फिलिपींस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को 60 साल से कम आयु के लोगों को एस्ट्राजेनेका टीका लगाए जाने पर अस्थायी रोक लगा दी है, स्पेन ने भी कोरोना वायरस से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है। नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, आयरलैंड और आइसलैंड ने रक्त के थक्कों के मामलों की रिपोर्ट के बाद वैक्सीन के उपयोग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। ऑस्ट्रिया और इटली में भी टीके के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।

दक्षिण अफ्रीका ने भी वैक्सीन पर रोक लगा दी है और कम एफशेंसी को इसका कारण बताया है। दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट के खिलाफ इस टीके को कम प्रभावी पाए जाने पर यह कदम उठाया गया।

इसके आलावा कई देशों ने एस्ट्राजेनेका से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी भी इसके दुष्प्रभावों को लेकर चर्चा कर रही है। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को कहा है कि बच्चों के लिए एस्ट्राजेनेका द्वारा  विकसित कोरोनावायरस रोधी वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया है। इसके पीछे ऑक्सफॉर्ड ने उन खबरों का हवाला दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि इस टीके से व्यस्कों में खून के थक्के जम रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930