मुंगेली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को सलाह दी गई है और उनके द्वारा कोरोना पीडि़त मरीजों को जरूरी दवाइयों की किट उपलब्ध कराई जा रही है। किट में दवा कैसे लेनी है, इसकी जानकारी से युक्त पर्ची भी सलंग्न होती है। सामान्य तौर से पांच दिन की दवाइयों का कोर्स है। लेकिन विटामिन सी, जिंक टेबलेट और केल्सियम की गोली को आगे 10-15 दिन तक सेवन अच्छा माना गया है। बुखार आने पर मरीज को पैरासिटामाल की गोली लिया जाना है। सर्दी होने पर सिट्रीजन गोली लेना है। यदि किसी को दस्त की समस्या हो तो दूरभाष से सम्पर्क कर चिकित्सक की सलाह लें। ओआरएस एवं इलेक्ट्रॉल युक्त जल का सेवन बार-बार किया जाना चाहिए। खाने-पीने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। प्रोटीन युक्त भोजन ज्यादा उचित होगा। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। कुछ दिन शरीर में कमजोरी रह सकती है, जो कि धीरे-धीरे ठीक हो जाती है। शरीर का तापमान और ऑक्सीजन लेवल सुबह-शाम लेते रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उपजने पर जिला स्तर पर स्थापित नियन्त्रण कक्ष (9589427852) से संपर्क कर उचित सलाह ले सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930